प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार के कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क चलते लोगों से मोबाइल झपटने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 12 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। 30 अप्रैल 2026 को ग्राम शाहपुर और मंडावर निवासी व्यक्तियों से दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा मोबाइल फोन झपटने की घटनाएं सामने आई थीं। इस पर कोतवाली भगवानपुर में दोनों घटनाओं के संबंध में मुकदमे दर्ज किए गए। एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर तत्काल पुलिस टीम का गठन कर घटना के खुलासे में लगाया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास साक्ष्य एकत्र करते हुए स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई और मुखबिरों से संपर्क कर महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त कीं। प्रयासों के दौरान 30 अप्रैल 2026 को खानपुर से खेलपुर जाने वाले चकरोड मार्ग से पुलिस टीम ने दो संदिग्ध युवकों अंकुल उर्फ अंकुर और गुलशन को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके कब्जे से घटनाओं से संबंधित मोबाइल फोन के साथ अन्य 10 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी गुलशन पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक बालम सिंह अपर उप निरीक्षक प्रदीप चौहान हेड कांस्टेबल गीतम सिंह कांस्टेबल राहुल कुमार कांस्टेबल रविंद्र राणा और कांस्टेबल संजय नेगी शामिल रहे।
Spread the love