प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहन चोरी पर नजर रखते हुए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध गतिविधियों और वाहन चोरी के खिलाफ सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र में अलग-अलग टीमों का गठन कर चेकिंग अभियान चलाया। 30 अप्रैल 2026 को आईएमसी चौक के पास वाहनों की जांच के दौरान एक संदिग्ध ई-रिक्शा दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत देने पर चालक भागने का प्रयास करने लगा लेकिन पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दुर्गेश पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम सिगापुर खास थाना बंडा जनपद शाहजहांपुर वर्तमान निवासी रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने एक दिन पहले रात में झंडा चौक रोशनाबाद से ई-रिक्शा चोरी की थी और सुबह उसे झाड़ियों में छिपा दिया था। रात होने पर वह उसे बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा बरामद कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी अजय शाह उप निरीक्षक देवेंद्र चौहान कांस्टेबल नरेंद्र चौहान और कांस्टेबल तनवीर अली शामिल रहे।
Spread the love