प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार शहर में सीवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़कों से आमजन व्यापारियों और श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी को देखते हुए निर्माण कार्यों को तेज कर दिया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर संबंधित अधिकारी और ठेकेदार दिन-रात काम कर सड़कों की मरम्मत तेजी से कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए सीवरेज कार्य के चलते जहां-जहां सड़कें खोदी गई हैं वहां हर हाल में मरम्मत कार्य समय पर पूरा किया जाए ताकि आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। निर्देशों के अनुपालन में निर्माण कार्यों को तेज गति से पूरा किया जा रहा है। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के तहत पैकेज 01 और पैकेज 02 में सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। 30 अप्रैल को किए गए कार्यों के तहत पैकेज 01 में शांति मार्ग सीसी रोड पर 14.8 मीटर और आहलुवालिया सीसी रोड पर 32.1 मीटर निर्माण कार्य पूरा किया गया इस प्रकार कुल 46.9 मीटर कार्य पूर्ण हुआ। वहीं पैकेज 02 के अंतर्गत गणपति धाम फेस 3 गली नंबर 01 में 15 मीटर और द्वारका विहार टाइल रोड पर 8 मीटर कार्य पूरा किया गया जिससे कुल 23 मीटर कार्य संपन्न हुआ। इस प्रकार एक दिन में कुल 69.9 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूरा किया गया। सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य दिन-रात तेजी से जारी है जिससे स्थानीय लोगों व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
Spread the love