प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल द्वारा 2 मई 2026 को थाना कालागढ़ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय भोजनालय कर्मचारी बैरक और परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान सरकारी संपत्ति और मालखाने का निरीक्षण करते हुए लंबित मालों तथा परिसर में खड़े वाहनों के निस्तारण के निर्देश दिए गए। थाना कार्यालय में संचालित सीसीटीएनएस पोर्टल, अन्य ऑनलाइन पोर्टलों और अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान थाने में उपलब्ध शस्त्रों की भी जांच की गई और कार्मिकों से उनकी हैंडलिंग कराई गई। साथ ही शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी सहित सभी कर्मचारियों को अनुशासन और बेहतर टर्नआउट बनाए रखने बैरकों और आवासीय परिसर की स्वच्छता बनाए रखने सरकारी संपत्ति के रखरखाव और अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। इसके बाद सभी कार्मिकों का सम्मेलन आयोजित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
Spread the love