प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में बैराज रोड स्थित एक होटल के टॉप फ्लोर में आग लगने की सूचना पर अग्निशमन टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़े हादसे को टाल दिया। 2 मई 2026 को थाना लक्ष्मणझूला के माध्यम से फायर यूनिट को सूचना मिली कि होटल के ऊपरी तल पर आग लगी है, जो धीरे-धीरे फैल रही है। सूचना मिलते ही फायर यूनिट प्रभारी भूपेश त्यागी के नेतृत्व में टीम तत्काल आवश्यक उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि होटल के ऊपरी हिस्से में रखे सामान में आग लगी हुई थी और वह तेजी से फैल रही थी। फायर टीम ने मिनी वाटर टेंडर के होजरील की सहायता से तुरंत कार्रवाई करते हुए आग पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया और अल्प समय में ही आग को पूरी तरह बुझा दिया। समय रहते की गई कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फायर टीम में भूपेश त्यागी मो आजम नरेश शर्मा और गणेश सिंह शामिल रहे।
Spread the love