Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चीन के सान्या में आयोजित छठे बीच एशियन गेम्स में रजत पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी यथार्थ देशवाल को हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सम्मानित किया। इस अवसर पर यथार्थ देशवाल और उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी से भेंट की। जिलाधिकारी ने खिलाड़ी की हौसला अफजाई करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यथार्थ देशवाल ने कबड्डी में रजत पदक प्राप्त कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है और उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करेगी। उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि यथार्थ देशवाल ने छह सदस्यीय भारतीय टीम में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले राज्य के खिलाड़ी भूमिका और राहुल बोरा ने बहरीन यूथ एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। पिछले छह महीनों में राज्य के खिलाड़ियों ने कबड्डी में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह रौथाण चेतन जोशी प्रदीप चौधरी ओ पी चौहान विवेक पडलिया विमल डबराल नवीन चौहान पंकज राठी सतीश उप्रेती सुमित कुमार समीर विजेन्द्र राठी सहित खेल एकेडमी के खिलाड़ी और प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp