Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। रोटरी क्लब श्रीनगर द्वारा जय हो छात्र संगठन एवं जामा मस्जिद समिति के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 65 यूनिट रक्तदान किया। एकत्रित रक्त को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के रक्तकोष में सुरक्षित जमा कराया गया। अदिति न्यास में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि इससे शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत होती है। रक्तदान शिविर का संचालन राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की टीम द्वारा डॉ.दीपा हटवाल एवं डॉ.सतीश के मार्गदर्शन में किया गया। चिकित्सा टीम ने सभी रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के बाद रक्त संग्रह की प्रक्रिया पूरी की। शिविर के दौरान रक्तदाताओं के लिए जलपान की व्यवस्था रोटेरियन एसपी घिल्डियाल एवं रोटेरियन मनीष कोठियाल द्वारा की गई। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि क्लब भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। सचिव रोटेरियन संजय रावत एवं कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन संजय जैन ने रक्तदाताओं और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रोटेरियन बृजेश भट्ट रोटेरियन खिलेन्द्र चौधरी सहित अनेक रोटेरियन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी गिरीश पैन्यूली व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल राजीव विश्नोई वासुदेव कंडारी जामा मस्जिद कमेटी से अंजुम हैदर यामीन हैदर वकील अहमद तथा जय हो छात्र संगठन से पुष्पेंद्र सिंह पंवार विपिन रावत निशांत कंडारी विकास चौहान सुधांशु थपलियाल शिवांश डोभाल हिमांशु भंडारी दिशांत धनाई एवं पुलकित सहित बड़ी संख्या में युवाओं व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp