Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के कर्मचारियों ने समान कार्य के लिए समान वेतन लागू किए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल स्थानीय विधायक एवं शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत सहित मेडिकल कॉलेज प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों ने इस निर्णय को लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना एवं वित्त नियंत्रक प्रशांत कुमार शर्मा के प्रयासों की भी कर्मचारियों ने सराहना की। इस निर्णय से मेडिकल कॉलेज के लगभग 277 कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इनमें टैक्निशियन क्लर्क चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ओटी टैक्निशियन नर्सिंग स्टाफ एक्स-रे टेक्नीशियन तथा फार्मासिस्ट शामिल हैं। कर्मचारियों ने कहा कि समान कार्य के अनुरूप वेतन मिलने से उनका मनोबल बढ़ेगा और कार्यक्षमता में भी सुधार आएगा। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें तथा अस्पताल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना मेडिकल कॉलेज की प्राथमिकता है और कर्मचारियों का सहयोग इसमें अहम रहेगा। कार्यक्रम में अमित मलवाल प्रदीप नौटियाल त्रिलोक रावत सोहन बर्तवाल सचिन फोंदणी‌ आशुतोष मलासी प्रीति जुयाल गीता मोनिका मोहर सिंह विवेक त्यागी पंकज बर्तवाल और अनुराग बर्तवाल सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp