प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। ड्यूटी के साथ खेल मैदान में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद पौड़ी गढ़वाल में तैनात आरक्षी युगल किशोर ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है। लखनऊ में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने पुरुष वर्ग 40 प्लस सिंगल्स कैटेगरी में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 09 मई से 13 मई 2026 तक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर की विभिन्न पुलिस इकाइयों और सुरक्षा बलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस की ओर से हिस्सा लेते हुए आरक्षी युगल किशोर ने शानदार खेल कौशल अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया। कड़े मुकाबलों के बीच लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उनकी इस उपलब्धि से जनपद पौड़ी गढ़वाल सहित पूरे उत्तराखंड पुलिस परिवार में खुशी का माहौल है। आरक्षी युगल किशोर की इस सफलता को उनके कठिन परिश्रम दृढ़ संकल्प और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। उन्होंने यह साबित किया कि पुलिस कर्मी केवल कानून व्यवस्था संभालने में ही नहीं बल्कि खेल के क्षेत्र में भी देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने आरक्षी युगल किशोर को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता विभाग के अन्य कार्मिकों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरे पौड़ी पुलिस परिवार की ओर से आरक्षी युगल किशोर को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी गईं और उनके प्रदर्शन की सराहना की गई।
Spread the love