प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। थलीसैंण क्षेत्र में फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई से ब्यासी रोड पर बाधित यातायात को समय रहते सुचारू कर दिया गया। सड़क पर दो बड़े पेड़ गिर जाने के कारण मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सूचना मिलते ही फायर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और कुछ ही समय में मार्ग को साफ कर यातायात बहाल कर दिया। घटना 13 मई 2026 की रात्रि की है जब फायर यूनिट थलीसैंण को सूचना प्राप्त हुई कि ब्यासी रोड पर दो विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर गए हैं। पेड़ों के सड़क के बीचों-बीच गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। रात का समय होने के कारण स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई थी। सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट थलीसैंण की टीम आवश्यक आपदा राहत उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने स्थिति का जायजा लिया और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। फायर कर्मियों ने पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ वुडन कटर की सहायता से गिरे हुए पेड़ों को छोटे-छोटे हिस्सों में काटना शुरू किया। लगातार प्रयासों के बाद दोनों पेड़ों को सड़क से हटाकर मार्ग को पूरी तरह साफ किया गया। फायर यूनिट की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही समय में यातायात को दोबारा सुचारू कर दिया गया जिससे वाहन चालकों और यात्रियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने फायर यूनिट की तत्परता और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई होने से बड़ी परेशानी टल गई। फायर कर्मियों की सक्रियता के कारण देर रात बाधित मार्ग को शीघ्र सामान्य किया जा सका।
Spread the love