प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के हिंडोलाखाल में नव निर्मित ब्लॉक भवन का लोकार्पण विधायक विनोद कंडारी द्वारा किया गया। करीब 245.15 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस भवन के लोकार्पण के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और नई सुविधाओं के विकसित होने से स्थानीय लोगों को प्रशासनिक एवं विकास संबंधी कार्यों में बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत पूर्व प्रमुख जोत सिंह बिष्ट पूर्व जिला पंचायत सदस्य पिंकी लिंगवाल युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप चौहान तथा जिला पंचायत सदस्य रजनी प्याल सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Spread the love