प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 13 मई 2026 को थाना सिडकुल पुलिस द्वारा रावली महदूद क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने पांच लोगों को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते हुए पकड़ा। मौके से पुलिस ने सट्टा बुक पैन और 5240 रुपये नकद बरामद किए। पकड़े गए आरोपितों में जगमोहन उर्फ नानू पुत्र रामचंद्र निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार एवरन पुत्र खूब सिंह निवासी गणेशपुर सिरौली जनपद बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी रावली महदूद सिडकुल हेमराज पुत्र सोमपाल दिनेश कुमार पुत्र जीवनलाल तथा प्रभु गुप्ता पुत्र नारायण गुप्ता निवासी अंबाला हरियाणा हाल निवासी रावली महदूद शामिल हैं। सभी आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजय चौहान हेड कांस्टेबल सुनील सैनी और कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।
Spread the love