प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रात्रि में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। रात्रि चेकिंग के दौरान सेक्टर 2 के पास एक संदिग्ध युवक घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम आशीष तोमर निवासी मोहल्ला कोटरावान कोतवाली ज्वालापुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित को मौके पर हिरासत में लेकर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल राजपाल और कांस्टेबल महावीर सिंह शामिल रहे।
Spread the love