प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने शुक्रवार को विकास खंड चंबा में स्थापित ई-लाइब्रेरी एवं स्वयं सहायता समूह के आउटलेट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्थानीय उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि ई-लाइब्रेरी में स्थानीय विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक अध्ययन किया जा रहा है। वर्तमान तक 46 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें प्रतिदिन लगभग 35 से 40 विद्यार्थी अध्ययन के लिए पहुंच रहे हैं। लाइब्रेरी का संचालन प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से सायं 7 बजे तक किया जा रहा है। यहां इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई गई है तथा शीघ्र ही प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने कहा कि ई-लाइब्रेरी ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी तथा उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में बेहतर वातावरण मिलेगा। उन्होंने व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्वयं सहायता समूह के आउटलेट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस आउटलेट के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध होगा तथा स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आजीविका को मजबूती मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी शाकिर हुसैन एलडीएम मनीष मिश्रा सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
Spread the love