Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली भगवानपुर पुलिस द्वारा मालखाने में लंबे समय से रखे पोस्टमार्टम संबंधी पुराने माल का नियमानुसार निस्तारण किया गया। इस कार्रवाई के तहत वर्ष 2018 से वर्ष 2025 तक के विभिन्न मामलों से संबंधित माल को सुरक्षित प्रक्रिया के माध्यम से नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम से प्राप्त कुल 162 जार बिसरा एवं 34 पुलिंदों सहित कुल 74 मालों का नियमानुसार निस्तारण किया गया। यह कार्रवाई निर्धारित मानकों एवं प्रशासनिक निगरानी में संपन्न कराई गई। निस्तारण की प्रक्रिया उपजिलाधिकारी भगवानपुर क्षेत्राधिकारी मंगलौर चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर सहायक अभियोजन अधिकारी उपखंड रुड़की प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर एवं मालखाना मोहर्रिर की उपस्थिति में पूरी की गई। कार्यवाही के दौरान निर्धारित मानकों के अनुसार उचित गहराई का गड्ढा खोदकर अम्लीय छिड़काव एवं नमक डालते हुए सुरक्षित तरीके से माल को नष्ट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp