प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में करीब चार वर्षों के लंबे अंतराल के बाद श्रीनगर व्यापार सभा के चुनाव अब एक महीने के भीतर कराए जाएंगे। चुनाव को लेकर व्यापारियों के बीच हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को व्यापार भवन में आयोजित व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक में चुनाव प्रक्रिया संगठन की मजबूती और शहर की व्यापारिक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्रीनगर व्यापार मंडल के चुनाव आगामी 15 जून से पहले संपन्न करा दिए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही चुनाव संचालन समिति का गठन किया जाएगा जो निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने कहा कि संगठन को मजबूत और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पारदर्शी चुनाव बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव संपन्न होने के तीन माह के भीतर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करना अनिवार्य होगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया तो जिला व्यापार सभा को नगर व्यापार सभा को भंग करने का अधिकार रहेगा। बैठक में यह जानकारी भी दी गई कि श्रीनगर व्यापार सभा में लगभग 1100 व्यापारी पंजीकृत हैं। वरिष्ठ व्यापारी एवं पार्षद शंकर मणि मिश्रा ने चिंता जताते हुए कहा कि बड़ी संख्या में व्यापारी सदस्य होने के बावजूद बैठकों में अपेक्षित भागीदारी नहीं दिखाई देती। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में भी 100 व्यापारी तक उपस्थित नहीं हो पाए जो संगठन के लिए चिंताजनक स्थिति है। बैठक के दौरान शहर में बढ़ते अतिक्रमण और व्यापारिक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। व्यापारियों ने शहर से ठेली-फेरी हटाने और दुकानों के बाहर पटरी पर फड़ लगाने पर रोक लगाने की मांग उठाई। व्यापारी सूरज घिल्डियाल ने कहा कि सभी व्यापारियों को एक-दूसरे के व्यापार में सहयोग करते हुए सामूहिक रूप से आगे बढ़ना चाहिए तभी संगठन मजबूत होगा। व्यापारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक में कहा गया कि चुनाव की तिथि एवं प्रक्रिया की औपचारिक घोषणा जल्द की जाएगी। बैठक में दिनेश असवाल दिनेश पंवार प्रवीण अग्रवाल ओमप्रकाश गोदियाल सूरज घिल्डियाल शंकर मणि मिश्रा कुशलानाथ बंटी जोशी खिलेंद्र चौधरी सतवीर बिष्ट आनंद सिंह भंडारी सुरेंद्र चौहान राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल जगदीप रावत सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
Spread the love