Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर (फकोट) विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक आयोजित की गई। बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल एवं जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन सिंह खंडूरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय खंडूरी एक जांबाज सैनिक एवं समर्पित जनसेवक थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन प्रदेश और देश की सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने लोक निर्माण विभाग पेयजल ग्राम्य विकास विभाग तथा पंचायती राज विभाग से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। ग्राम सभा बवाणी की प्रधान रिंकी पुण्डीर ने क्षेत्र में पेयजल एवं सड़क समस्याओं को लेकर प्रस्ताव रखा। देवलघार क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र भण्डारी ने हिन्डोलाखाल-शिवपुरी मोटर मार्ग की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाते हुए सड़क सुधार कार्य में तेजी लाने की मांग की। उन्होंने राइका देवलधार में शिक्षकों की आपसी गुटबाजी का असर छात्रों की पढ़ाई पर पड़ने की शिकायत भी की। ग्राम सभा आम पाटा के प्रधान भगत सिंह भण्डारी ने पिछली बीडीसी बैठक में उठाए गए मुद्दों का समाधान अब तक नहीं होने पर नाराजगी जताई। ग्राम पंचायत गैण्डी के प्रधान कलम सिंह नेगी ने दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन पर कार्य शुरू न होने की समस्या रखी। ग्राम प्रधान निगेर कान्ता देवी एवं प्रधान रणाकोट भगवान सिंह ने अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल संकट की समस्या उठाई। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य सपना देवी ने खाड़ी पीएचसी भवन की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की मांग की। बैठक में ज्येष्ठ प्रमुख गीता दवांण कनिष्ठ उप प्रमुख दुर्गा रावत जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों के साथ डीएफओ टिहरी पुनीत तोमर डीएफओ नरेंद्रनगर दिगंत नायक एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष बीडीओ श्रुति वत्स सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp