Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के लंबे समय से अस्वस्थ रहने के बाद निधन होने पर भारतीय जनता पार्टी में गहरा शोक व्याप्त है। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर फैल गई। भाजपा मंडल कार्यालय श्रीनगर में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शोक सभा आयोजित कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। शोक सभा में कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत एवं कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने भुवन चंद्र खंडूरी के व्यक्तित्व एवं कार्यों को याद करते हुए उन्हें ईमानदार कर्मठ और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बताया। उन्होंने कहा कि खंडूरी का राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी सादगी अनुशासन और कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। सभा में वक्ताओं ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी ने उत्तराखंड के विकास एवं जनहित के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी और सार्वजनिक जीवन में स्वच्छ छवि बनाए रखी। उनके निधन से प्रदेश ने एक अनुभवी और जनप्रिय नेता को खो दिया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री गणेश भट्ट मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जगमोहन नेगी दिनेश पटवाल शुभम प्रभाकर ललिता नेगी आशा उपाध्याय सीमा भंडारी प्रीति बडोनी विजय लक्ष्मी रतूड़ी झाबर सिंह रावत दिनेश असवाल कुशलानाथ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp