प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में शोक की लहर रही। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों नर्सिंग अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बेस अस्पताल परिसर में आयोजित शोकसभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा के दौरान सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों ने स्व.खंडूरी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने कहा कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की स्थापना खंडूरी जी का ड्रीम प्रोजेक्ट था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने के लिए खंडूरी जी ने विशेष प्रयास किए थे। प्राचार्य डॉ.सयाना ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना और प्रदेश के विकास में स्व.खंडूरी के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि खंडूरी दूरदर्शी नेतृत्व वाले जननेता थे जिन्होंने उत्तराखंड में स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को नई दिशा दी। गौरतलब है कि अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान भुवन चंद्र खंडूरी ने पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया था। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को विकसित करने और इसे आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से जोड़ने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। उनके प्रयासों से गढ़वाल मंडल के लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलना शुरू हुआ। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ.राकेश रावत डॉ.अजेय विक्रम डॉ.दीपा हटवाल डॉ.सीएम शर्मा सहित मेडिकल कॉलेज की समस्त फैकल्टी नर्सिंग अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Spread the love