Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी एवं बार एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक अनूप श्री पांथरी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल अवकाश प्राप्त भुवन चंद खंडूरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया अनूप श्री पाथरी ने कहा आदरणीय खंडूरी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा और जन सेवा के लिए समर्पित रहा सेना में रहते हुए देश की सीमाओं की रक्षा फिर राजनीति में आकर उत्तराखंड के विकास को नई दिशा देना उनके अद्वितीय नेतृत्व को दर्शाता है एवं मुख्यमंत्री के रूप में उनकी ईमानदारी कड़क प्रशासनिक शैली और जनता के प्रति जवाबदेही हमेशा आने वाली पीढियां के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगी उनका जाना हमारे राज्य और राष्ट्र के लिए एक युग का अंत है बार एसोसिएशन श्रीनगर इस दुख की घड़ी में शोक संतत परिवार के प्रति अपनी गहरी और अत्यंत संवेदना प्रकट करती है हम ईश्वर से प्राथना करते हैं की पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणों में मोक्ष प्रदान करें और उनके परिजनों शुभ चिंतकों एवं पूरे प्रदेश को इस असहनीय आघात और शोक को सहन करने की शक्ति और संबल दे बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी ने भी पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल अवकाश प्राप्त भुवन चंद्र खण्डूरी के निधन पर गहराशोक व्यक्त किया उन्होंने कहा की आदरणीय खण्डूरी का जीवन अनुशासन राष्ट्र सेवा ईमानदारी और जनकल्याण का प्रेरणादाई उदाहरण था उन्होंने भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएं देने के साथ राजनीति और सार्वजनिक जीवन में भी उच्च आदर्श स्थापित किये व उत्तराखंड में सुशासन और पारदर्शी प्रशासन की मजबूत नींव रखने में आदरणीय खण्डूरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा उनके द्वारा लिए गए कई दूरदर्शी निर्णय आज भी प्रदेश के विकास में सहायक है उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में जिस ईमानदारी व मेहनत से कार्य किया और जो प्रतिष्ठा बनाई वह सभी के लिए अनुकरणीय हैउनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है बार एसोसिएशन श्रीनगर उनके निधन पर गहराशोक प्रकट करती है शोक व्यक्त करने वाले अधिवक्ताओं में संरक्षक अनूप श्री पांथरी अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी कृष्णानंद मैठाणी पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन श्रीनगर दीपक भंडारी पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन महेंद्र पाल सिंह रावत वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र पुंडीर कोषाध्यक्ष सुबोध भट्ट पूर्व सह सचिव प्रदीप मैठाणी सचिव ब्रह्मानंद भट्ट पूर्व उपाध्यक्ष विवेक जोशी पूर्व महासचिव विकास पंत परमानंद मेठाणी सह सचिव देवी प्रसाद खरे सुनीता भंडारी आरपी थपलियाल सुरेंद्र सिंह रौथान सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला ओम प्रकाश मैठाणी बलबीर सिंह रौतेलाराजेश जैन रतन सिंह बिष्ट नितेश भारती गौरव उपाध्याय आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp