प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए हरिद्वार शहर में सिवरेज कार्यों के चलते खोदी गई सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर उत्तराखंड पेयजल निगम और लोक निर्माण विभाग द्वारा दिन-रात निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं ताकि स्थानीय लोगों व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विगत दिवस शहर में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों और खोदी गई सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग और संबंधित ठेकेदार को भारत माता मंदिर रोड क्षेत्र में सिवरेज कार्य के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत पांच दिन के भीतर हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जिन-जिन क्षेत्रों में सिवरेज कार्य के लिए सड़कें खोदी गई हैं वहां मरम्मत कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखंड पेयजल निगम और लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने बताया कि केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के पैकेज-01 और पैकेज-02 के अंतर्गत सड़क पुनर्निर्माण कार्य लगातार जारी हैं। उन्होंने बताया कि 19 मई को पैकेज-01 के अंतर्गत सूरजपुर कॉलोनी में 10 मीटर सीसी रोड शांति मार्ग में 66.8 मीटर सीसी रोड तथा इंडस्ट्रियल एरिया में 180 मीटर बीटी रोड का निर्माण कार्य पूरा किया गया। इस पैकेज के अंतर्गत कुल 256.8 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। वहीं पैकेज-02 के अंतर्गत द्वारिका विहार में 48 मीटर पावर ब्लॉक महेंद्रा विहार में 10 मीटर पावर ब्लॉक रतन वाटिका में 46 मीटर सीसी रोड अजितेश विहार में 30 मीटर पावर ब्लॉक गणपति धाम फेस-2 में 28 मीटर पावर ब्लॉक गणपति धाम फेस-3 में 30 मीटर पावर ब्लॉक त्रिलोक नगर में 42 मीटर पावर ब्लॉक तथा राज विहार फेस क्षेत्र में 85 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य पूरा किया गया। पैकेज-02 के अंतर्गत कुल 319 मीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। इस प्रकार दोनों पैकेजों में एक ही दिन में कुल 575.8 मीटर सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य पूरा किया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सड़क निर्माण कार्य दिन-रात लगातार जारी हैं और शेष कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।
Spread the love