Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत टिहरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को 21 मई 2026 की रात तपोवन क्षेत्र में दो वाहनों की टक्कर होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना मुनिकीरेती पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर मौजूद वाहन संख्या UK 08K 1276 सेंट्रो कार की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के भीतर से एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पारस पंवार पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी नागर निवास प्रतीत नगर थाना रायवाला जनपद देहरादून तथा मूल निवासी रेशम माजरी डोईवाला देहरादून बताया। आरोपी की उम्र 33 वर्ष बताई गई है। अवैध हथियार बरामद होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मुनिकीरेती में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। एसएसपी श्वेता चौबे ने स्पष्ट कहा है कि जनपद में कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध हथियार रखने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। बरामदगी एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस वाहन संख्या UK 08K1276 सेंट्रो कार पुलिस टीम उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह तोमर हेड कांस्टेबल भीम दत्त कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp