प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में राज्य में पर्यटन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ.आर.राजेश कुमार की अध्यक्षता में सचिवालय में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में रुद्रप्रयाग जनपद के रतूड़ा गांव में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह तथा चमोली जिले के जोशीमठ के रविग्राम में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों को परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने और आवश्यक सुधारों के साथ संशोधित प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। रुद्रप्रयाग जनपद के रतूड़ा गांव में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए बताया गया कि करीब 34.29 करोड़ रुपये की लागत वाली यह परियोजना मुख्यमंत्री घोषणा से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ.आर.राजेश कुमार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवन का डिजाइन पारंपरिक पहाड़ी वास्तुकला को ध्यान में रखकर तैयार किया जाए ताकि स्थानीय संस्कृति और आधुनिक सुविधाओं का बेहतर समन्वय दिखाई दे। उन्होंने कहा कि राज्य अतिथि गृह में 20 आधुनिक कक्षों के साथ दो वीवीआईपी सुइट और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही परियोजना को अधिक उपयोगी और आकर्षक बनाने के लिए जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक संशोधन किए जाएं। बैठक में विद्युत कार्यों की अलग डीपीआर प्रस्तुत करने और संशोधित आगणन शीघ्र शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि रतूड़ा क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त राज्य अतिथि गृह बनने से केदारनाथ यात्रा मार्ग और आसपास के पर्यटन क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। दूसरी बैठक में चमोली जिले के जोशीमठ स्थित रविग्राम में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा की गई। औली में लगातार बढ़ रहे पर्यटन और वाहनों के दबाव को देखते हुए लगभग 5.69 करोड़ रुपये की लागत से यह परियोजना प्रस्तावित की गई है। बैठक में बताया गया कि पार्किंग परियोजना के तहत लोअर ग्राउंड स्तर पर 51 और ग्राउंड फ्लोर पर 46 वाहनों की पार्किंग सुविधा विकसित की जाएगी। इस प्रकार कुल 97 कारों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। पार्किंग परिसर तक पहुंचने के लिए सात मीटर चौड़ा मार्ग प्रस्तावित किया गया है। सचिव आवास विभाग डॉ.आर.राजेश कुमार ने पार्किंग स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग को और अधिक सुविधाजनक बनाने मार्ग की चौड़ाई बढ़ाने तथा प्रवेश और निकास मार्गों को अलग-अलग करने के लिए बैरिकेडिंग व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को चयनित भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। डॉ.आर.राजेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार राज्य में पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य स्थानीय जरूरतों पहाड़ी भूगोल और पारंपरिक वास्तुकला के अनुरूप किए जाएंगे ताकि क्षेत्रीय पहचान भी बनी रहे। उन्होंने कहा कि रतूड़ा में बनने वाला आधुनिक राज्य अतिथि गृह केदारघाटी आने वाले पर्यटकों और अतिथियों को बेहतर सुविधाएं देगा जबकि जोशीमठ की मल्टीलेवल पार्किंग औली और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण सुरक्षित और टिकाऊ आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Spread the love