Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत हरिद्वार शहर में सीवरेज कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन-रात निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम द्वारा सड़क पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। हरिद्वार शहर में सीवरेज कार्यों के कारण क्षेत्रीय जनता व्यापारियों और यात्रियों को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कांट्रेक्टरों को निर्देश दिए थे कि निर्माण कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान जिन सड़कों को सीवरेज कार्य के लिए खोदा गया है उनकी मरम्मत हर हाल में जल्द पूरी की जाए ताकि यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्ल्यू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के अंतर्गत पैकेज 01 और पैकेज 02 में सड़क पुनर्निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 20 मई को पैकेज 01 के अंतर्गत गली नंबर 6 में 21.6 मीटर सीसी रोड सूरजपुर कॉलोनी में 13.3 मीटर सीसी रोड डबराल कॉलोनी में 13 मीटर सीसी रोड राणा कॉलोनी में 33.4 मीटर सीसी रोड तथा इंडस्ट्रियल एरिया में 300 मीटर बीटी रोड निर्माण कार्य पूरा किया गया। इस प्रकार पैकेज 01 में कुल 381.30 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। वहीं पैकेज 02 के अंतर्गत गणपति धाम फेस-3 में 35 मीटर पावर ब्लॉक‌ उदय विहार में 18 मीटर पावर ब्लॉक मोहन इंक्लेव में 50 मीटर सीसी रोड महेंद्र विहार में 23 मीटर पावर ब्लॉक एवर शाइन कॉलोनी में 45 मीटर पावर ब्लॉक अजितेश विहार में 30 मीटर पावर ब्लॉक तथा त्रिलोक नगर में 20 मीटर पावर ब्लॉक निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। पैकेज 02 में कुल 221 मीटर निर्माण कार्य पूरा किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य दिन-रात लगातार जारी हैं ताकि चारधाम यात्रा के दौरान स्थानीय जनता व्यापारियों और तीर्थ यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp