प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री और तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में अभियान चलाते हुए 20 मई 2026 को पुलिस टीम ने छापेमारी के दौरान बीएचईएल मध्य मार्ग डिस्पेंसरी के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमित शर्मा पुत्र स्वर्गीय शंभूनाथ शर्मा निवासी मकान नंबर 19 एच लेबर कॉलोनी बीएचईएल सेक्टर-2 कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 44 पव्वे देशी शराब टेट्रा पैक बरामद किए। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बरामदगी 44 पव्वे देशी शराब टेट्रा पैक पुलिस टीम कांस्टेबल अमित चौधरी कांस्टेबल दिग्पाल सिंह
Spread the love