प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15.37 ग्राम अवैध स्मैक और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस टीम ने 20 मई 2026 को टिबड़ी रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों घबराकर बाइक मोड़कर भागने लगे लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 15.37 ग्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने स्मैक उपलब्ध कराने वाले सप्लायर के बारे में भी जानकारी दी है। पुलिस ने बरामदगी और पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है जबकि सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। गिरफ्तार आरोपी आजाद पुत्र इकबाल निवासी घिस्सुपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 39 वर्ष शौकीन पुत्र जामिन निवासी घिस्सुपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 37 वर्ष बरामदगी आजाद से 7.20 ग्राम स्मैक शौकीन से 8.17 ग्राम स्मैक एक मोटरसाइकिल पुलिस टीम उप निरीक्षक ऋषिकांत पटवाल अपर उप निरीक्षक दिनेश कुमार कांस्टेबल अनिल कुमार कांस्टेबल रमेश सिंह
Spread the love