Spread the love

प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में संभावित आरोपी ने कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा जिंदा कारतूस और स्कॉर्पियो वाहन भी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला 18 मई 2026 को दर्ज किया गया था जब विजय भाई निवासी टिकोलकला मंगलौर ने कोतवाली बहादराबाद पहुंचकर शिकायत दी थी कि 12 मई को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनका पीछा कर उनकी गाड़ी पर फायरिंग की गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान पुलिस को मिले साक्ष्यों से फायरिंग की घटना की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच 24 मई की रात मंजीत नाम का व्यक्ति खुद कोतवाली बहादराबाद पहुंचा और घटना में इस्तेमाल की गई काले रंग की स्कॉर्पियो 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि बरामद तमंचे से ही शिकायतकर्ता की गाड़ी पर गोली चलाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दीं। आरोपी की पहचान मंजीत निवासी शिव गंगा विहार कॉलोनी शांतिरशाह थाना बहादराबाद हरिद्वार उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा बरामदगी में एक स्कॉर्पियो वाहन एक 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp