प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। घिंघराण रोड पर ब्रह्मसैंण के समीप एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद फायर सर्विस गोपेश्वर की त्वरित कार्रवाई से एक ही परिवार के चार सदस्यों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। समय पर पहुंची रेस्क्यू टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री सुरक्षित बच गए। प्रातः फायर स्टेशन गोपेश्वर को सूचना मिली कि घिंघराण रोड पर ब्रह्मसैंण के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई की ओर गिर गई है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन गोपेश्वर की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि कार सड़क से नीचे गिरकर एक बड़े पत्थर पर अटक गई थी। वाहन के पत्थर पर अटक जाने के कारण वह और नीचे गहरी खाई में नहीं गिरा जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। फायर सर्विस की टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया और वाहन में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित पाए गए। जानकारी के अनुसार वाहन में सवार मृदुल शाह अपने परिवार के साथ गोपेश्वर के रौली ग्वाड़ क्षेत्र से बागेश्वर जा रहे थे। ब्रह्मसैंण के पास वाहन चालक का नियंत्रण कार पर से हट गया जिसके कारण वाहन सड़क से नीचे जा गिरा। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में मृदुल शाह उनकी पत्नी जिया शाह तथा उनके दो छोटे बच्चे हिताची शाह और लावण्य शाह सवार थे। दुर्घटना के बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों ने भी फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते रेस्क्यू टीम के पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया। रेस्क्यू टीम में शामिल रहे लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा फायरमैन पवन सिंह यशवंत सिंह अंकित सिंह फायर सर्विस गोपेश्वर ने वाहन चालकों से पहाड़ी मार्गों पर विशेष सावधानी बरतने निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा मौसम और सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए वाहन चलाने की अपील की है।
Spread the love