प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने चारधाम यात्रा के दृष्टिगत ज्योतिर्मठ-मारवाड़ी क्षेत्र में लागू गेट सिस्टम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था पुलिस बल की तैनाती श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी पुल तक सड़क की वर्तमान स्थिति का विस्तृत जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी के बीच क्षतिग्रस्त और संकरे मार्ग के कारण बार-बार यातायात बाधित होने तथा जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए चमोली पुलिस द्वारा यातायात को व्यवस्थित एवं सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी गेट सिस्टम लागू किया गया है। गेट सिस्टम के माध्यम से वाहनों का नियंत्रित और चरणबद्ध संचालन किया जा रहा है जिससे मार्ग पर यातायात का दबाव कम हो सके और यात्रियों को लंबे जाम एवं अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस व्यवस्था से यात्रा मार्ग को सुरक्षित सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने में मदद मिल रही है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से बातचीत कर उन्हें यात्रा अवधि के दौरान पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि आपातकालीन सेवा से जुड़े वाहनों पर गेट सिस्टम लागू न किया जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत और चिकित्सा सेवाएं बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराई जा सकें। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट यातायात प्रबंधन कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने पर अपर उपनिरीक्षक सोहन सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। चमोली पुलिस चारधाम यात्रा को सुरक्षित सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। यात्रा मार्गों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जा रही है तथा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ज्योतिर्मठ देवेन्द्र सिंह रावत तथा यातायात निरीक्षक चमोली जितेंद्र जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Spread the love