प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद पौड़ी गढ़वाल में चलाए जा रहे नशामुक्त जनपद पौड़ी गढ़वाल अभियान के तहत कोतवाली श्रीनगर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अभियान का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम नशे मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा अवैध रूप से नशीले पदार्थों और शराब का क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर तपेश कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा 30 मई की सायंकाल थाना क्षेत्र के होटलों रेस्टोरेंटों और ढाबों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध रूप से शराब पीने और पिलाने वालों पर नजर रखी गई। चेकिंग के दौरान खंडाह पुल के पास स्थित एक टीनशेड रेस्टोरेंट में होटल संचालक द्वारा अवैध रूप से शराब परोसे जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट संचालक जगमोहन सिंह पुत्र उमराव सिंह निवासी ग्राम चड़ीगांव थाना श्रीनगर जनपद पौड़ी गढ़वाल को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा होटलों ढाबों और अन्य प्रतिष्ठानों में नियमित चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में शामिल रहे अपर उपनिरीक्षक बीरेन्द्र बृजवाल कोतवाली श्रीनगर मुख्य आरक्षी संजय कुमार कोतवाली श्रीनगर
Spread the love