प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मंगलौर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 29 मार्च 2026 को अनीश निवासी ग्राम बिझोली कोतवाली मंगलौर द्वारा नामजद छह आरोपियों एवं अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध मारपीट गाली-गलौज धमकी तथा अन्य आरोपों के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। विवेचना के दौरान मामले में हत्या के प्रयास से संबंधित प्रावधान भी जोड़े गए। मामले में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। मुखबिर की सटीक सूचना पर मंगलौर पुलिस ने 02 जून 2026 को वांछित आरोपी सुलेमान पुत्र रशीद निवासी ग्राम बिझोली कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में शेष वांछित आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक अशोक सिरस्वाल कांस्टेबल मनीष होमगार्ड कमल हैदर
Spread the love