प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह देवप्रयाग क्षेत्र में गंगा होटल दर्शन के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल 12 वर्षीय बालक आयुष्मान का राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। बालक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इमरजेंसी वार्ड के आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12:45 बजे दुर्घटनास्थल देवप्रयाग से गंभीर रूप से घायल आयुष्मान को बेस अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। अस्पताल पहुंचने के समय बालक बेहोशी की हालत में था। भर्ती के तुरंत बाद सर्जरी ऑर्थो और एनेस्थीसिया विभाग की टीमों ने उसका परीक्षण किया। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए एनेस्थीसिया टीम द्वारा उसकी सांस की नली डालकर वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया। इसके बाद मरीज का सीटी स्कैन कराया गया जिसमें दाहिने पैर की जांघ की हड्डी (राइट फीमर) में फ्रैक्चर पाया गया। ऑर्थो टीम ने तत्काल पैर में ट्रैक्शन लगाया। डॉक्टरों के अनुसार वर्तमान में मरीज का उपचार इमरजेंसी वार्ड में जारी है तथा उसे रक्त भी चढ़ाया गया है। ऑर्थो विभाग ने बताया कि मरीज को शीघ्र ही आईसीयू में शिफ्ट किया जाएगा जहां उसकी विशेष निगरानी में आगे का उपचार किया जाएगा।
Spread the love