प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) देशराज कर्णवाल ने ग्राम सफरपुर में आयोजित जनसमस्या समाधान एवं जनसंवाद शिविर में प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के अंतर्गत उपाध्यक्ष ने बारात घर सफरपुर में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने कूड़ा निस्तारण के लिए स्थान उपलब्ध कराने तालाब की सफाई तथा जल निकासी के लिए नाले के निर्माण सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उपाध्यक्ष ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सफरपुर में आयोजित इस शिविर में कुल 14 शिकायतें और समस्याएं प्राप्त हुईं। इनमें सर्वाधिक मामले कूड़ा निस्तारण के लिए स्थान की व्यवस्था से संबंधित रहे। उपाध्यक्ष के निर्देश पर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने पांच समस्याओं का तत्काल समाधान किया जबकि शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर देशराज कर्णवाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार गांव गरीब किसान और जरूरतमंद नागरिकों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों और जिला मुख्यालयों के चक्कर लगाने से राहत प्रदान करना है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ जनसमस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जनहित और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
Spread the love