प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसका सकारात्मक प्रभाव अब धरातल पर भी दिखाई देने लगा है। जनपद में संचालित स्वच्छता अभियान को और अधिक गति देने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्र ने विकास भवन परिसर से विकासखंड बहादराबाद एवं खानपुर के लिए मिनी हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्रॉलियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने तथा इसकी प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए दोनों विकासखंडों को मिनी हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्रॉलियां उपलब्ध कराई गई हैं। ये ट्रॉलियां विकासखंड स्तर पर संचालित स्वच्छता अभियान में शामिल होकर कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है और इसके लिए आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ट्रैक्टर ट्रॉलियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा उठान की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा स्वच्छता अभियान को नई गति मिलेगी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश स्वच्छता अभियान के नोडल अधिकारी चंद्रकांत मणि त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love