प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। तहसील दिवस कार्यक्रम के तहत मंगलवार को उपतहसील मदननेगी में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र नेगी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी घनसाली मंजू राजपूत भी उपस्थित रहीं। तहसील दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी विकासपरक योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया गया। इस दौरान 18 फार्मर रजिस्ट्री की गई तथा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 40 आवेदनों का पंजीकरण किया गया जिन पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों और मांग पत्रों में ग्राम कफलोग की फूला देवी ने आवास न होने की समस्या बताते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। इस पर अपर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी जाखणीधार को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। ग्राम खोला पट्टी धारमंडल के ग्रामीणों ने पेयजल बिल अधिक आने की शिकायत दर्ज कराई जिस पर जल संस्थान को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम जलवाल के प्रधान ने गैस आपूर्ति संबंधी समस्या उठाई जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। ग्राम सांदणा की फ्योंला देवी ने बताया कि वह भारत गैस एजेंसी की उपभोक्ता हैं लेकिन नई टिहरी गैस एजेंसी में कई बार जाने के बावजूद उनकी केवाईसी नहीं हो पा रही है। इस पर जिला पूर्ति अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।तहसील दिवस में अधिकांश शिकायतें क्षेत्रवासियों द्वारा मौखिक रूप से रखी गईं जिनका संबंधित विभागों के सहयोग से मौके पर ही निस्तारण किया गया। अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण करने तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Spread the love