प्रदीप कुमार
चमोली श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अपराध एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध चमोली पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार सख्ती के साथ जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने हत्या एवं एनडीपीएस एक्ट के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग और हंगामा करने वाले चार व्यक्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। 14 जून 2026 को जिला एवं सत्र न्यायालय चमोली द्वारा हत्या तथा एनडीपीएस एक्ट के दो मामलों में जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में अभियुक्त एवं वारंटी राजेन्द्र कुमार उर्फ गुरुदेव उर्फ मुस्तफा पुत्र स्वर्गीय रुपपाल निवासी गाँधीनगर थाना कर्णप्रयाग जनपद चमोली को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को 15 जून 2026 को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया। वहीं कोतवाली चमोली को सूचना मिली कि चमोली बाजार में कुछ युवक शराब के नशे में आपस में हुड़दंग कर रहे हैं जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है तथा शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तीन युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाई। उनकी पहचान संजू गुर्जर पुत्र धर्मवीर निवासी गाजियाबाद नदीम पुत्र सिकंदर निवासी गाजियाबाद तथा सोनी कुमार पुत्र गजेंद्र निवासी दिल्ली के रूप में हुई। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने और शांति व्यवस्था भंग करने पर तीनों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी गई। इसी प्रकार थाना पोखरी पुलिस को सूचना मिली कि विनायकधार पोखरी के पास एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया लेकिन उसके द्वारा हंगामा जारी रखा गया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई। उसकी पहचान विकास सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी नेपाल हाल निवासी तोणजी पोखरी के रूप में हुई। पुलिस ने उसके विरुद्ध भी पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी। चमोली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग हंगामा तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Spread the love