प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति के दौरान हेली इमरजेंसी मेडिकल सेवा के माध्यम से एक बुजुर्ग मरीज को समय रहते उच्च स्तरीय उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 15 जून 2026 को अपराह्न 1:40 बजे सूचना प्राप्त हुई कि स्वामी विवेकानंद चिकित्सालय केदारनाथ में भर्ती मिथलेश (70 वर्ष) की अचानक सीने में दर्द के कारण हालत गंभीर हो गई है। चिकित्सकों द्वारा उनकी स्थिति को देखते हुए तत्काल उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना आवश्यक बताया गया। सूचना मिलते ही हेली इमरजेंसी मेडिकल टीम तथा संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित किया गया। इसके बाद प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद लगभग दो बजे हेलीकॉप्टर केदारनाथ पहुंचा और मरीज को चिकित्सकीय निगरानी में सुरक्षित रूप से एम्स ऋषिकेश के लिए रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि केदारनाथ धाम में संचालित हेली इमरजेंसी मेडिकल सेवा श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए जीवनरक्षक साबित हो रही है। अब तक 15 से अधिक गंभीर मरीजों को इस सेवा के माध्यम से उच्च स्तरीय उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा जा चुका है। प्रशासन ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों, हेली इमरजेंसी मेडिकल टीम और स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर समन्वय से मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे अनेक लोगों का जीवन बचाने में सफलता मिली है।
Spread the love