Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सोमवार को तिलवाड़ा स्थित निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति तथा अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण से क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा। जिलाधिकारी ने कार्यस्थल पर उपलब्ध संसाधनों मशीनरी और श्रमिकों की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न होने पाए और सभी आवश्यक संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में सीवेज प्रबंधन व्यवस्था बेहतर होगी जिससे स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को बल मिलेगा। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp