प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। अग्निकांड की घटनाओं की रोकथाम तथा अग्निसुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में फायर सर्विस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। जनजागरूकता अभियान के साथ-साथ विभिन्न प्रतिष्ठानों होटल-ढाबों एवं सार्वजनिक संस्थानों का नियमित फायर ऑडिट और सुरक्षा निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी फायर यूनिट द्वारा श्रीनगर क्षेत्र स्थित होटल प्रताप हैप्पी होटल एवं पूजा रेस्टोरेंट का अग्निसुरक्षा निरीक्षण और फायर ऑडिट किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों आपातकालीन निकास व्यवस्था सुरक्षा संसाधनों तथा अग्निसुरक्षा मानकों की विस्तृत जांच की गई। निरीक्षण के दौरान चिन्हित कमियों को शीघ्र दूर करने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुरक्षित निकासी प्रारंभिक अग्निशमन तकनीकों तथा अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया। फायर सर्विस द्वारा बताया गया कि जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी विभिन्न प्रतिष्ठानों होटल-ढाबों एवं सार्वजनिक स्थलों का नियमित फायर ऑडिट और सुरक्षा निरीक्षण अभियान जारी रहेगा ताकि अग्निकांड की संभावित घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Spread the love