प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार जनजागरूकता तथा उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को विकासखंड दशोली एवं नंदानगर में बहु-विभागीय प्रदर्शनी एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। दशोली विकासखंड में आयोजित शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री स्तर का दर्जा प्राप्त हरक सिंह नेगी तथा भाजपा प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और इसके लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने आयुष्मान भारत योजना, 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना योजना तथा राज्य सरकार की इजा-बोई सगुन योजना के बारे में लोगों को जागरूक किया। उरेडा विभाग ने पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी दी जबकि ग्राम्य विकास विभाग ने लखपति दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल के बारे में बताया। पंचायत राज विभाग ने विभिन्न ग्रामीण विकास कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी साझा की। समाज कल्याण विभाग ने वृद्धावस्था पेंशन विधवा पेंशन तीलू रौतेली पेंशन बौना पेंशन छात्रवृत्ति योजनाओं तथा आवासीय छात्रावास विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में लोगों को जानकारी प्रदान की। महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत दिव्यांग असहाय एवं अनाथ बच्चों के लिए संचालित सेवाओं तथा 1098 हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से बताया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। ग्राम रैतोली (पीपलकोटी) की लखपति दीदी योजना की लाभार्थी नीरजा पवार तथा ग्राम छिनका की सपना खनेरा ने स्वरोजगार एवं जन सेवा केंद्र संचालन से जुड़ी अपनी सफलता की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं के सहयोग से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी प्रमुख दशोली विनीता देवी भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत दीपक पंत राजेंद्र हटवाल भाजपा मीडिया प्रभारी मोहन नेगी सहित विभिन्न ग्राम प्रधान जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Spread the love