प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में मतदाता जागरूकता अभियान को गति देने के उद्देश्य से कैंप कार्यालय से स्वीप वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना और मतदान प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित यह वाहन जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को मतदाता पंजीकरण मतदाता सूची संशोधन विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तथा मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करेगा। वाहन के माध्यम से निर्वाचन संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा जिससे अधिक से अधिक लोगों तक मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंच सके। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान और मतदाता जागरूकता गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं महिलाओं तथा पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं तक अभियान की पहुंच सुनिश्चित की जाए ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में अधिकाधिक जनभागीदारी लोकतंत्र को सशक्त बनाती है और प्रत्येक मतदाता की भागीदारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण है। प्रशासन का प्रयास है कि जनपद का कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रहे। इस अवसर पर जिला समन्वयक स्वीप अनिल चंद रमोला नोडल अधिकारी स्वीप डॉ.संतोष चमोला तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love