प्रदीप कुमार
कर्णप्रयाग-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। कर्णप्रयाग बाजार स्थित कृष्णा पैलेस होटल के समीप 16 जून को हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विवाद के दौरान चार निहंग यात्रियों ने स्थानीय व्यापारी तथा बीच-बचाव के लिए आए लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में वादी गजपाल सिंह की तहरीर पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद पुलिस टीम ने बैरियर लगाकर तीन निहंग यात्रियों को कर्णप्रयाग क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तीन कृपाण बरामद की गईं तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। घटना में शामिल चौथे निहंग यात्री को 17 जून को कर्णप्रयाग चिकित्सालय से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से तीन आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया जबकि उपचाराधीन चौथे आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। गौचर-कर्णप्रयाग क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक कंपनी आईटीबीपी और पीएसी बल की तैनाती की गई है। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा क्षेत्र में कैंप कर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं। साथ ही पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने या आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपित जसनप्रीत सिंह पुत्र नछतर सिंह निवासी सोहाना मोहाली पंजाब अजय सिंह पुत्र रविंद्र सिंह निवासी सोहाना मोहाली पंजाब सतविंदर सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी एसएएस नगर मोहाली पंजाब मनप्रीत सिंह पुत्र सोमराज निवासी सोहाना मोहाली पंजाब उपचाराधीन बरामदगी घटना में प्रयुक्त चार तलवार दो मोटरसाइकिल संख्या PB-65BK-3889 एवं PB-65BE-4296
ऑपरेशन प्रहार के तहत चमोली पुलिस की कार्रवाई अभद्रता करने वाले 3 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली चमोली पुलिस ने लोगों के साथ अभद्रता करने तथा वाहन में हॉकी स्टिक सहित अन्य सामान पाए जाने पर परविंदर सिंह परमवीर सिंह और जोधवीर सिंह निवासी जरकपुर चंडीगढ़ के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की अभद्रता या शांति भंग न करने की सख्त हिदायत दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय नेगी चौकी प्रभारी गौचर मानवेन्द्र गुसाईं उपनिरीक्षक दिनेश पंवार हेड कांस्टेबल दान सिंह हरेंद्र सिंह प्रदीप बहुखंडी प्रकाश कंडवाल राकेश कुमार तथा कांस्टेबल मनवीर सिंह।
Spread the love
प्रदीप कुमार
कर्णप्रयाग-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। कर्णप्रयाग बाजार स्थित कृष्णा पैलेस होटल के समीप 16 जून को हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ निहंग यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद हो गया। विवाद के दौरान चार निहंग यात्रियों ने स्थानीय व्यापारी तथा बीच-बचाव के लिए आए लोगों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में वादी गजपाल सिंह की तहरीर पर कोतवाली कर्णप्रयाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद पुलिस टीम ने बैरियर लगाकर तीन निहंग यात्रियों को कर्णप्रयाग क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से तीन कृपाण बरामद की गईं तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। घटना में शामिल चौथे निहंग यात्री को 17 जून को कर्णप्रयाग चिकित्सालय से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से तीन आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया जबकि उपचाराधीन चौथे आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। गौचर-कर्णप्रयाग क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक कंपनी आईटीबीपी और पीएसी बल की तैनाती की गई है। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेन्द्र सिंह राणा क्षेत्र में कैंप कर सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं। साथ ही पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने या आमजन की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपित जसनप्रीत सिंह पुत्र नछतर सिंह निवासी सोहाना मोहाली पंजाब अजय सिंह पुत्र रविंद्र सिंह निवासी सोहाना मोहाली पंजाब सतविंदर सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी एसएएस नगर मोहाली पंजाब मनप्रीत सिंह पुत्र सोमराज निवासी सोहाना मोहाली पंजाब उपचाराधीन बरामदगी घटना में प्रयुक्त चार तलवार दो मोटरसाइकिल संख्या PB-65BK-3889 एवं PB-65BE-4296 ऑपरेशन प्रहार के तहत चमोली पुलिस की कार्रवाई अभद्रता करने वाले 3 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली चमोली पुलिस ने लोगों के साथ अभद्रता करने तथा वाहन में हॉकी स्टिक सहित अन्य सामान पाए जाने पर परविंदर सिंह परमवीर सिंह और जोधवीर सिंह निवासी जरकपुर चंडीगढ़ के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की अभद्रता या शांति भंग न करने की सख्त हिदायत दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय नेगी चौकी प्रभारी गौचर मानवेन्द्र गुसाईं उपनिरीक्षक दिनेश पंवार हेड कांस्टेबल दान सिंह हरेंद्र सिंह प्रदीप बहुखंडी प्रकाश कंडवाल राकेश कुमार तथा कांस्टेबल मनवीर सिंह।