प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद हरिद्वार में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से 17 जून से 20 जून 2026 तक विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शिविरों की तिथियां निर्धारित करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक शिविर स्थल पर नोडल एवं सहायक अधिकारियों की तैनाती की जाएगी जिससे कार्यक्रमों का संचालन सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के सार्वजनिक स्थलों नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत तथा विकासखंड कार्यालयों सहित प्रमुख स्थानों पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे जहां आयुष्मान कार्ड प्रधानमंत्री आवास योजना किसान सम्मान निधि लखपति दीदी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिविरों में आने वाले लाभार्थियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए समयबद्ध रिपोर्ट और फोटोग्राफ उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। शहरी क्षेत्रों में जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन 17 जून को नगर निगम हरिद्वार शिवालिक नगर और पिरान कलियर में 18 जून को नगर निगम रुड़की नगर पालिका मंगलौर नगर पंचायत इमलीखेड़ा और रामपुर में 19 जून को नगर पालिका लक्सर नगर पंचायत पाडली गुर्जर डंडेरा और झबरेड़ा में तथा 20 जून को नगर पालिका भगवानपुर नगर पंचायत लंढौरा और सुल्तानपुर में किया जाएगा। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकासखंड स्तर पर 17 जून को बहादराबाद और रुड़की 18 जून को लक्सर 19 जून को खानपुर और नारसन तथा 20 जून को भगवानपुर विकासखंड में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी पंजीकरण एवं लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
Spread the love