Spread the love

प्रदीप कुमार
पैठाणी-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नशा तस्करी की रोकथाम के लिए पौड़ी पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों और स्थानों की जांच कर अवैध मादक पदार्थों एवं शराब की तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष पैठाणी सुनील सिंह रावत के नेतृत्व में थाना पैठाणी पुलिस ने दैनिक चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बनास तिराहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बोलेरो वाहन संख्या UK04TA-5834 को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में 60 बोतल और 360 अध्धे सोलमेट ब्लैक स्पेशल व्हिस्की शामिल है। मौके से पुलिस ने दो आरोपियों सूरज सिंह नेगी और अर्जुन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में सूरज सिंह नेगी (21 वर्ष) निवासी ग्राम कुठ पोस्ट गडोली तहसील चाकीसैंण थाना पैठाणी पौड़ी तथा अर्जुन सिंह (31 वर्ष) निवासी ग्राम कुण्डिल पोस्ट कठूड तहसील चाकीसैंण थाना पैठाणी पौड़ी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जिसमें 60 बोतल एवं 360 अध्धे सोलमेट ब्लैक स्पेशल व्हिस्की तथा बोलेरो वाहन संख्या UK04TA-5834 बरामद किया है। पुलिस टीम में शामिल रहे:आरक्षी मुकेश रावत आरक्षी मोहम्मद अरशद एवं होमगार्ड हर्षपाल सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp