प्रदीप कुमार
थराली-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आपदा प्रभावितों की आजीविका संवर्द्धन और पुनर्वास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रभावित लोगों को अपने कारोबार दोबारा स्थापित करने और सामान्य जीवन में लौटने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को थराली में आयोजित कार्यक्रम में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने आपदा प्रभावितों को राहत राशि के चेक वितरित किए। वर्ष 2025 में 22 और 23 अगस्त को थराली क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से बड़ी संख्या में आवासीय भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा था। इसके बाद से प्रभावित परिवारों और कारोबारियों को राहत पहुंचाने तथा उनकी आजीविका को पुनर्स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने ग्रामोत्थान की ओर से 80 आपदा प्रभावित व्यवसायियों को आजीविका संवर्द्धन के लिए कुल 52 लाख 95 हजार रुपये की धनराशि के चेक वितरित किए। इसके अतिरिक्त तहसील प्रशासन की ओर से 9 आपदा प्रभावितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 3 लाख 96 हजार रुपये की मुआवजा धनराशि के चेक भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में कहा गया कि आपदा प्रभावितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें दोबारा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। सरकार प्रभावित परिवारों और व्यवसायियों के पुनर्वास के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान कर रही है ताकि वे अपने जीवन और व्यवसाय को पुनः सुचारु रूप से संचालित कर सकें। इस अवसर पर डीपीएम ग्रामोत्थान शशिकांत यादव सहायक प्रबंधक राजबर सिंह बिष्ट सहकारिता अध्यक्ष पूजा पुरोहित इंदू देवी बीना देवी सहायक खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार ब्लॉक मिशन प्रबंधक गंभीर नेगी विपिन मिश्र देवी जोशी विकास जोशी आलिम साहिब शाह हीरा देवी मीनाक्षी देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love