प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को कर्णप्रयाग पोखरी एवं विकासखंड गैरसैंण में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए आवेदन पत्र भी वितरित किए गए। पोखरी विकासखंड में आयोजित शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र राणा तथा गैरसैंण में आयोजित शिविर का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि पृथ्वी सिंह ने किया। शिविरों के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं उनकी पात्रता तथा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल ने बताया कि पोखरी में आयोजित शिविर में क्षेत्र के 247 ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न विभागों को अलग-अलग योजनाओं के लिए 186 आवेदन प्राप्त हुए जिनका विभागों द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया। गैरसैंण में आयोजित शिविर में 187 लोगों ने भाग लिया जिनमें से 45 ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन किए। इनमें 22 आवेदनों का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष आवेदनों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी है। वहीं कर्णप्रयाग में आयोजित शिविर में 180 ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। यहां 55 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 33 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया। शिविर के दौरान कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा ग्रामीणों को कृषि यंत्र तथा अन्य आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने तथा सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
Spread the love