प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशानुसार विकासखंड नंदानगर के मोखमल्ला क्षेत्र में वर्षा के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़क के सुधारीकरण एवं नवीन कटिंग का कार्य एनपीसीसी द्वारा सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। सड़क बहाल होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है तथा लंबे समय से प्रभावित यातायात व्यवस्था पुनः सुचारु हो गई है। परियोजना प्रबंधक एनपीसीसी नरेंद्र तोमक्याल ने बताया कि धुर्मा से मोखमल्ला तक लगभग पांच किलोमीटर लंबे मार्ग में वर्षा के कारण कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। मार्ग के लगभग एक किलोमीटर हिस्से में नवीन कटिंग का कार्य कराया गया जिसके बाद पूरे मार्ग पर यातायात सुचारु रूप से संचालित होने लगा है। उन्होंने बताया कि सड़क पर आवश्यकतानुसार नाली निर्माण स्कबर निर्माण तथा सुरक्षा दीवारों के निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है। इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद सड़क का डामरीकरण किया जाएगा जिससे मार्ग को स्थायी रूप से सुरक्षित मजबूत और सुविधाजनक बनाया जा सके। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क बहाल होने से मोखमल्ला क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ ही दैनिक गतिविधियों कृषि कार्यों और आवश्यक सेवाओं तक पहुंच भी आसान हो गई है।
Spread the love