प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पखवाड़े के अंतर्गत जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग चमोली द्वारा बुधवार को गोपेश्वर में रन फॉर योग दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। आयोजन के माध्यम से जनसामान्य को नियमित योगाभ्यास शारीरिक सक्रियता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ कराया। प्रतियोगिता पुरुष और महिला वर्ग में आयोजित की गई जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में आदित्य ने प्रथम कृष्णा ने द्वितीय तथा अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में निशा प्रथम आरुषी द्वितीय और कुमकुम तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का सशक्त संदेश है। उन्होंने कहा कि योग आयुर्वेद और खेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा युवाओं को तनाव अवसाद और नशे जैसी प्रवृत्तियों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित योगाभ्यास करने तथा स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी मोहित कुमार वरिष्ठ पत्रकार शेखर रावत रविन्द्र राणा गायत्री पाल नीलम बर्त्वाल साधना कुमाईं अनु जोगेला अनूप सेमवाल विमल शाह पीयूष कपिल अरविन्द सती अर्जुन नेगी ताजबर सिंह तोपाल तनवीर अहमद शिवानी रावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Spread the love