Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष (दर्जाधारी राज्यमंत्री) खेम सिंह चौहान एवं जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला सभागार में विभिन्न क्षेत्रीय समस्याओं तथा जनहित से जुड़े मुद्दों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत एवं पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह तोमर भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष खेम सिंह चौहान ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन व्यावहारिक रूप से किया जाए तथा अधिक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी विषयों को उठाया गया। इस दौरान पुनर्वास विभाग से जुड़े मामलों में मुआवजा प्राप्त न होने लंबित प्रकरणों पर अपेक्षित कार्रवाई न होने सहित पेयजल समाज कल्याण पर्यटन और अन्य जनहित के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपाध्यक्ष खेम सिंह चौहान एवं जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का नियमानुसार परीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए तथा सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में जिला पंचायत सदस्य शीशपाल राणा प्रधान युद्धवीर सिंह रावत विकास गुसाईं नरेन्द्र सिंह सुखदेई देवी लीला देवी मीनाक्षी कैन्तुरा सरस्वती तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp