प्रदीप कुमार
पाबौ-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखंड पाबौ के खुड़डेश्वर मैदान में स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (सारा) उत्तराखंड द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय जल उत्सव-2026 का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने जल संरक्षण एवं प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया तथा वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के पारंपरिक जल स्रोत नदियां गाड़-गदेरे नौले और धारे राज्य की अमूल्य प्राकृतिक संपदा हैं। उन्होंने कहा कि बदलती जलवायु परिस्थितियों और बढ़ती जल आवश्यकताओं को देखते हुए जल स्रोतों का संरक्षण और पुनर्जीवन समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए लगातार कार्य कर रही है। साथ ही स्थानीय समुदायों महिला समूहों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से इन प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक सामाजिक दायित्व भी है। कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री ने खुड़डेश्वर खेल मैदान के समीप आयोजित स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया और लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष जल संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण और देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर डिप्टी डायरेक्टर सारा अजय कुमार सोनकर तहसीलदार जे.आर. गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Spread the love